फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sister Harassed While Walking With Brotherin vrindavan mathura

वृंदावन में मनचलों को दुस्साहस: बहन के साथ छेड़खानी, फाड़ दिए कपड़े...भाई को बुरी तरह पीटा

Fri, 19 Dec 2025 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 12:35 PM IST
सार

घर के बाहर भाई के साथ टहल रही बहन से छेड़छाड़ की। उससे अश्लील इशारे किए तो दोनों ने उसका विरोध किया। आरोपियों ने भाई-बहन को बुरी तरह से पीट दिया और युवती के कपड़े तक फाड़ दिए।
 

विज्ञापन
Sister Harassed While Walking With Brotherin vrindavan mathura
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मनचलों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। घर के बाहर भाई के साथ टहल रही बहन से छेड़छाड़ की। उससे अश्लील इशारे किए तो दोनों ने उसका विरोध किया। आरोपियों ने भाई-बहन को बुरी तरह से पीट दिया और युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर जब कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए दाैड़े तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


गुरुकुल क्षेत्र में एक युवती बुधवार को सुबह अपने भाई के साथ टहल रही थी तभी पांच युवक आ गए। आते ही उन्होंने बहन से अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। जिसका दोनों ने विरोध किया तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ितों ने परिजन को जानकारी दी तो वह दोनों को थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में रोहित सैनी, देवेश उर्फ गप्पू निवासी गुरुकुल के पीछे काॅलोनी और दो अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed