फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sir, the water in the street fills up to the knees, children are not getting married

Mathura News: साहब, गली में घुटनों तक भरता है पानी, बच्चों की नहीं हो रहीं शादियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sir, the water in the street fills up to the knees, children are not getting married
मथुरा। नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे भगवान नगर कॉलेानी के निवासी। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। सड़क पर अवैध कब्जे के कारण भगवान नगर में नाली और सड़क का निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा है। शनिवार को भगवान नगर के महिलाएं और पुरुष नगर आयुक्त से मिले। उन्होंने हाथ जोड़कर किसी तरह अवैध कब्जा हटवाकर नाली और सड़क निर्माण कराने की प्रार्थना की। उनका कहना था कि नारकीय हालात के कारण बच्चों की शादियां भी नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


भगवान नगर कॉलोनी निवासी देशराज सिंह के नेतृत्व में महिलाएं और पुरुष सड़क पर हुए अवैध निर्माण को हटाने और अधूरी पड़ी नाली और सड़क का निर्माण कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 30 से अधिक शिकायतों के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। बारिश के दौरान गली में घुटनों तक पानी भर जाता है और बाद में कीचड़ परेशानी का कारण बनता है। शनिवार को कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त शशांक चौधरी को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम के ही कुछ अधिकारी जान बूझकर अवैध निर्माण को नहीं हटवा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी में जलभराव और कीचड़ के कारण कोई उनके बच्चों का रिश्ता करने को भी तैयार नहीं हो रहा है। इससे वह परेशान हैं। उन्होंने बताया कि सड़क की जमीन के साथ ही बिजली के खंभे को भी अवैध निर्माण कर चहारदीवारी के भीतर कर लिया है। 15 दिन पहले टास्क फोर्स की टीम मौके पर गई थी तो कब्जा करने वाले ने लिखित में कब्जा हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा था। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने मामले में कार्रवाई के लिए सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी और कल्पना चौहान को निर्देश दिए। साथ ही मौके पर टास्क फोर्स की टीम भी भेजी। नगर आयुक्त से शिकायत करने वालों में गिर्राज सिंह, लीला सिंह, रतन सिंह, दिनेश मोहित व महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed