{"_id":"69a3435ab376f9e3e90ee8dc","slug":"single-scan-provide-drivers-with-essential-information-on-highway-mathura-news-c-29-mtr1023-525512-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक स्कैन से वाहन चालकों को हाईवे पर मिलेगी जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक स्कैन से वाहन चालकों को हाईवे पर मिलेगी जरूरी जानकारी
विज्ञापन
फरह। अब वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। राजमार्ग एनएच 19 पर वाहन चालकों को एक स्कैन से हाईवे से जुड़ी सभी जानकारियां मोबाइल पर ही मिलेंगी। इसके लिए हाईवे ऑथोरिटी ने हाईवे के किनारे जगह-जगह बारकोड वाले बोर्ड लगाए हैं।
बारकोड को स्कैन करते ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेवसाइट खुल जाएगी। इससे वाहन चालकों को पेट्रोल पंप, अस्पताल, सर्विस स्टेशन, ईचार्जिंग पाइंट, टायलेट, पंचर की दुकान और विश्राम स्थल आदि की सुविधाओं के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही पता चल जाएगा कि वह उस स्थान से कितना दूर हैं। हाईवे पर टोल प्लाजा से जुड़ी जानकारियां भी इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। प्लाजा से जुड़े जरूरी फोन नंबर भी मिलेंगे।
टोल प्रबंधक औकिल शर्मा ने बताया कि हाईवे पर वाहन चालकों की सुविधा और हाईवे से जुड़ी परियोजनाों की पूरी जानकारी देने के लिए हाइवे किनारे नए बारकोड वाले बोर्ड लगाए गए हैं। इससे हाईवे पर सफर करने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों को काफी सुविधा और राहत मिलेगी।