फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Silence prevailed in Chhadgaon on the second day of the fight

Mathura News: मारपीट के दूसरे दिन छड़गांव में पसरा सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Silence prevailed in Chhadgaon on the second day of the fight
मथुरा। छड़गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : mathura
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के छड़गांव में सोमवार को बाबा साहब की शोभायात्रा निकालने के दौरान ठाकुर और जाटवों के बीच मारपीट हो गई थी। मंगलवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बाबा साहब की शोभायात्रा निकालने पर ठाकुर और जाटव पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में जाटव पक्ष ने ठाकुरों के ऊपर पथराव का आरोप भी लगाया। सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा, थानाध्यक्ष अजय वर्मा के साथ फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया। जबकि दोनों ओर से घायल चार लोगों को अस्पताल भेजा। पुलिस मंगलवार की शाम तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आने का इंतजार करती रही, लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी स्वेता सिंह ने बताया कि मारपीट में एक के सिर में चोट लगी थी, बाकी किसी के गंभीर चोट नहीं है। यदि पथराव होता तो लोग अधिक संख्या में घायल होते। गांव में शांति है। एक दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर में बाबा साहब की मूर्ति रखने पर था आक्रोश
शोभायात्रा से पहले जाटव समाज ने गांव के मंदिर में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इसका ठाकुर पक्ष ने विरोध किया। दोनों में विवाद बढ़ता इससे पहले ही सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मूर्ति स्थापित नहीं होने दी। इसी को लेकर जाटव पक्ष में आक्रोश था। यह आक्रोश शोभायात्रा में मारपीट में तब्दील हो गया। ग्राम प्रधान खजान सिंह ने बताया कि सोमवार को शोभायात्रा से पूर्व समाज के लोग अपने ही मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के बराबर में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर रहे थे। इसका ठाकुर समाज के लोगों ने विरोध किया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि मूर्ति स्थापना जैसा कोई मामला नहीं था। न ही पुलिस ने कोई मूर्ति हटवाई है।



मारपीट के समय मंदिर में चल रही थी दावत
छड़गांव निवासी सुरेश जाटव की भांजी की कुछ दिन में शादी होने वाली है। उसकी बहन सोमवार को भात नोतने गांव आई थीं। भात में आए लोग मंदिर में बैठकर दावत खा रहे थे। तभी जाटव और ठाकुरों में मारपीट हो गई। कुछ दिन पूर्व करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों की पिटाई हुई थी। इसकी पुनरावृति न हो इसलिए थाने और पुलिस लाइन से कुछ पुलिसकर्मी गांव में तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed