फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shyamshyama's jugal pair emerged from Haridas's musical practice

Mathura News: हरिदास की संगीत साधना से प्रादुर्भाव हुई थी श्यामश्यामा की जुगल जोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shyamshyama's jugal pair emerged from Haridas's musical practice
वृंदावन(मथुरा)। जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का प्राकटॺोत्सव (28 नवंबर) बिहार पंचमी को मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां शुरूहो गईं हैं। इस दौरान ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर और निधिवनराज में अनेक धार्मिक आयोजन होंग्रे।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि करीब 479 वर्ष पूर्व मार्गशीर्ष (अगहन) माह की शुक्लपक्ष की पंचमी की भोर की वेला में निधिवनराज में संगीत सम्राट स्वामी हरिदासजी महाराज की संगीत साधना से प्रादुर्भाव हुईं श्यामश्यामा की युगल जोड़ी के समन्वित स्वरूप को ही ठाकुर श्रीबांके बिहारीजी के नाम से पुकारते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिहार पंचमी की सुबह निधिवन में बिहारीजी के प्राकटॺस्थल पर दिव्य अभिषेक के बाद हरिदासजी की बधाई शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई दोपहर में बिहारीजी मंदिर पहुंचेगी। यहां अभिषेक, भोग, टीका, बधाई, मंगलगान, विशेष आरती आदि के बाद ठाकुरजी को राजभोग धराया जाएगा। आरती के बाद सेवायतजन महोत्सव में शामिल भक्तजनों को आशीष प्रदान करेंगे। नगर के अन्य स्थानों पर भी विविध मनोरथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग सात दशक पहले बिहार पंचमी का परंपरागत महोत्सव साधारण तरीके से मनाया जाता था। वर्ष 1955 से 58 तक मंदिर की व्यवस्थाएं संभालने वाली प्रबंध कमेटी ने गोस्वामी छबीले वल्लभाचार्य के संयोजन में बांकेबिहारी समारोह परिषद का गठन किया। इसके बाद से महोत्सव में शोभायात्रा निकालने की परंपरा शुरू हुई। धीरे-धीरे विस्तार पाने वाले बिहार पंचमी महोत्सव में भक्तों के साथ बेरीवाला परिवार भी ख़ासा योगदान देता है। पर्व पर पीली पोलिस से सजे मंदिर में पीत पोशाक सहित बहुमूल्य आभूषण धारण करने वाले बिहारीजी को केसरिया पंच मेवायुक्त बादाम हलुआ और मेवा के लड्डुओं का विशेष भोग धराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed