{"_id":"6137a2838ebc3e06046cf34a","slug":"shyama-pyari-kunj-bihari-jai-jai-shree-haridas-dulari-mathura-news-agr506727070","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी...
विज्ञापन
वृंदावन। हरिदास सेवा संस्थान रसोपासना पीठ में मंगलवार को नव दिवसीय स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव रस अनुष्ठान का आयोजन आरंभ हो गया। प्रथम दिवस पर पद भजन गायन का मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें हेमंत ब्रजवासी ने स्वामी जी की वाणी प्रथम लड़ाऊं श्री गुरु पद का गायन किया। इसके बाद नमो नमो श्री हरिदास, श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी... के मधुर स्वर से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
राग कलावती में राधा जन्म सुन आई रे कीरत ने लाली जाई रे एवं मेरा बांके सनम है निराला मुझे चाहे पागल बना दे तथा राधे नाम की है बस्ती निराली प्याला मुझे पीने दे, बांके तेरे नैन प्यारे बाकी तेरी चाल है, सांवरे तुम बिन जिया रहे ना आदि पदों का गायन किया।
कार्यक्रम का समापन भजन सम्राट बाबा रसिका पागल की ओर से प्रगट आई रंग भीनी स्वामी हरिदास सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बाबा रतन दास, बाबा दयालदास, होशियार बृजवासी, अजय बृजवासी, हुकूम चंद्र बृजवासी, किशोरी शरण जी भक्त माली, बाबा चित्र- विचित्र, मोहिनी शरण, राधाकांत, पप्पू जी, हरि ओम, वृंदावन दास, गोविंद दास, भगवान दास आदि थे। कार्यक्रम का संयोजन मोहन श्याम दीक्षित एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के मंत्री विष्णु दान शर्मा द्वारा किया गया।