फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shrikant got prize of closeness with shah

श्रीकांत को मिला भाजपा अध्यक्ष के करीब होने का इनाम

Sun, 19 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 19 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
shrikant got prize of closeness with shah
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत शर्मा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीब होने का इनाम मिला है। अमित शाह जब मथुरा में चुनावी सभा करने आए थे तभी उन्होंने श्रीकांत शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का इशारा किया था। हालांकि उस वक्त पब्लिक को लगा था कि हो सकता है कि श्रीकांत शर्मा मुख्यमंत्री बन जाएं।
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा मूलत: गोवर्धन विधानसभा के गांव गांठोली के रहने वाले हैं। वह लंबे समय तक एबीवीपी में रह चुके हैं। दिल्ली में डीएवी कालेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब काफी समय से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनके करीबी रिश्ते हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते उन्हें टिकट भी मिला था। भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा के चुनाव प्रचार के लिए दो दिनों तक मथुरा में डेरा डाले रहे थे। रामलीला ग्राउंड में हुई चुनावी सभा में उन्होंने कहा था कि श्रीकांत शर्मा अगर विधायक बनेंगे तो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि उन्होंने अपने वादा भी निभा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता- अध्यापक राधारमण शर्मा

निवास-गांव गांठौली, गोवर्धन

शिक्षा-स्नातक, राजनीति शास्त्र

- एबीवीपी के माध्यम से छात्र राजनीति करते हुए साल 1992 में डीएवी कॉलेज दिल्ली छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए। साल 1998 में भाजयुमो की राजनीति में आए। कई प्रदेशों के प्रभारी रहे। वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता, सचिव एवं हिमाचल के प्रभारी हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed