{"_id":"61619e468ebc3e05f132c23d","slug":"shri-ram-s-procession-came-out-with-pomp-welcomed-everywhere-mathura-news-mtr5066530117","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात, जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया। कस्बा राया में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात धूमधाम से झांकियों के साथ निकाली गई। बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बरात का शुभारंभ एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने घोड़ों पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की आरती उतार कर किया।
राम बरात सादाबाद रोड से प्रारंभ होकर कटरा बाजार, रेतिया बाजार, मांट रोड होते हुए हाथरस रोड पहुंची। यहां जनकपुरी में राम जानकी विवाह लीला का मंचन किया गया। बरात में गणेश जी, दुर्गा जी की झांकी चार चांद लगा रही थी। लोगों ने प्रभु श्रीराम की बरात में पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर भोग लगाया। जगह-जगह लोगों ने बरात का स्वागत किया।
जनकपुरी में राजा जनक की भूमिका में सुदर्शन चौधरी, दीपक वशिष्ठ, कन्हैया, राकेश बंसल, गौरव बंसल आदि ने बरात का जोरदार स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कालीचरन अग्रवाल, सुधीर व्यास, मनोज वार्ष्णेय, संजय गोयल, केशव देव सैनी, ललित मोहन गुप्ता, भूपेश अग्रवाल, सरवन अहमद, प्रतुल गंगल आदि मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र , कस्बाप्रभारी चमन शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद थे।