फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shri krishna lila on vishram ghat

विश्राम घाट पर भगवान कृष्ण की लीलाओं का होगा मंचन

Mon, 19 Aug 2019 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
shri krishna lila on vishram ghat
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की एटीवी नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्य व आकर्षक बनाने का निर्णय लिया। जन्माष्टमी पर भक्तों को मथुरा के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर अलौकिक लीलाओं के दर्शन होंगे।
विज्ञापन

बैठक में परिषद के अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर मां यमुना के मुख्य घाट के अंगना पर राधाकृष्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसके लिए विश्राम घाट को आकर्षक लाइटिंग व फूलों के साथ सजाया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि भगवान योगीराज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देश भर से आने वाले कान्हा के भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 23 अगस्त को ब्रज तीर्थ विकास परिषद शोभायात्रा का स्वागत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन महामंत्री संजीव चतुर्वेदी ने किया। बैठक में दिनेश पाठक, संरक्षक गोपेश्वरनाथ, गिरधारीलाल, नवीन नागर, अरविंद चतुर्वेदी भूरा, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी मोला, मंत्री अमित पाठक, राजकुमार, अनिल पमपम, राजीव चतुर्वेदी, आशीष दांडी वाले, मुुकुन्दलाल, नीरज चतुर्वेदी, लवर पाठक, अमित चतुर्वेदी, प्रदीप पाठक, मुकेश स्वामी, संजय एल्पाइन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed