{"_id":"64cff1bfd1f400dcfb0cc244","slug":"shri-krishna-janmabhoomi-thousands-of-people-saw-the-evidence-mathura-news-c-29-1-mtr1019-116507-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमिः हजारों लोगों ने देखे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमिः हजारों लोगों ने देखे साक्ष्य
Mon, 07 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की ओर से वृंदावन के चिंतामणि कुंज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद विवाद में कोर्ट में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों की लगाई प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। हजारों लोगों ने यह साक्ष्य देखे। न्यास के अनुसार साक्ष्यों को देखने के बाद लोगों ने कहा कि कोर्ट का फैसला साक्ष्यों के आधार पर जन्मभूमि के पक्ष में ही होने की प्रबल संभावना है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान में ईदगाह के इतिहास और साक्ष्यों पर आधारित प्रदर्शनी में रविवार को भी लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटना शुरू हो गई। प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने कहा कि सभी साक्ष्य जन्म भूमि के पक्ष में हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में महंत डाॅ. स्वामी आदित्यनांद, प्रदीपानंद, जुगल बाबा, हरीओम दास, दशरथ दास, हनुमंतकरी, वेदांता गिरि, नीलमाधव दास, एपी सिंह, मीरा, अरुणानंद दास, प्रिया, निकिता, डा. सीमा मोरबाल, यदुराज सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद