Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Assigned House Number 001

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मिला मकान नंबर 001

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Assigned House Number 001
मथुरा। जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का आगाज हो गया है। शनिवार को महाभियान के तहत आराध्य ठाकुर श्रीकृष्ण जन्मस्थान को बाकायदा जनगणना मकान संख्या 001 आवंटित की गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सुपरवाइजर व पीडब्लूडी के अवर अभियंता संतोष भारद्वाज तथा प्रगणक (आंगनबाड़ी) कुसुम लता की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद प्रगणक और सुपरवाइजर सुबह से ही फील्ड में डटे हुए हैं। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों पर चाक या स्केच से नंबर डाल रहे हैं और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर 33 जरूरी सवालों के जवाब एचएलओ एप (पोर्टल) पर दर्ज कर रहे हैं।जनपद में जनगणना की समीक्षा एवं निगरानी हेतु 98 सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं 9 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिले में 4773 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए हैं तथा कार्य संपादित करने के लिए लगभग 4600 प्रगणक एवं 770 पर्यवेक्षक लगाए हैं। एक प्रगणक को 150 से 180 भवनों की जिम्मेदारी दी गई है। यह पूरी प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी, जिसकी फाइनल रिपोर्ट जुलाई और अगस्त में प्रकाशित की जाएगी। जनगणना निदेशालय लखनऊ से जिला प्रभारी मृगेंद्र बहादुर सिंह एवं सह जिला प्रभारी अभिषेक पांडे भी व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम की अपील: न छूटे कोई घर
जिलाधिकारी ने प्रगणकों को निर्देश दिए हैं कि हर घर की नंबरिंग, भवन की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं का विवरण शुद्धता से दर्ज करें। कोई भी मकान छूटने या दोबारा दर्ज होने से बचना नहीं चाहिए। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed