{"_id":"5f4167548ebc3e3ce65e122d","slug":"shri-krishna-janm-bhumi-alert-mathura-mathura-news-agr45593364","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली में आतंकी के पकड़े जाने के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा शहर के चौराहों पर देर रात तक चेकिंग की गई।
त्योहार के सीजन में दिल्ली में आतंकी पकड़ा गया है। अयोध्या में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की भी चर्चा होने लगी है। इसलिए शनिवार को जब दिल्ली में आतंकी पकड़ा गया तो मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी यात्रियों की चेकिंग हुई। होलीगेट, डीग गेट, कृष्णानगर आदि स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को चेक किया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।