फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna-Balram killed the elephant Kubaliyapeed

श्री कृष्ण-बलराम ने किया कुबलियापीड़ हाथी का वध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna-Balram killed the elephant Kubaliyapeed
मथुरा। कुबलिया पीड़ हाथी के वध की लीला के साथ ही देवोत्थान एकादशी तक चलने वाले कंस वध मेला का शुभारंभ हो गया। रविवार को कृष्ण-बलराम की शोभायात्रा निकाली गई। लीला को देखने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट हाथी वध स्थल पर लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

रविवार को कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति ने स्वामीघाट से श्रीकृष्ण-बलराम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कृष्ण-बलराम के स्वरूप घोड़ों पर सवार होकर निकले। साथ में भगवान राम का दरबार, गणेश जी की झांकी, मां काली, शिव परिवार, झूले पर विराजमान राधाकृष्ण और विभिन्न बैंड शामिल हुए। जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल झांकियों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

चौकबाजार, मंडी रामदास, डीगगेट और श्रीकृष्ण जन्मस्थान होते हुए शोभायात्रा प्राचीन केशवदेव मंदिर के निकट हाथी वध स्थल पर पहुंची। यहां लीला का आयोजन किया गया। गेंद बच्ची खेलते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने कुबलियापीड़ हाथी के दांत पकड़कर आकाश में उछालकर जमीन पर पटक कर मार दिया। मेला स्थल पर मौजूद जनसमुदाय कृष्ण-बलराम की जयजयकार करने लगा। प्राचीन केशवदेव मंदिर में ठाकुर जी की आरती की गई। समिति से जुडे़ सोहन लाल शर्मा, राजनारायण गौड़, राजीव शर्मा, रमाकांत गोस्वामी, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंस वध मेला
- ३१ अक्तूबर धोबी वध लीला
- ०१ नवंबर गोपा अष्टमी (चतुर्वेदी समाज, यादव समाज)
- ०२ नवंबर अक्षय नवमी मथुरा की पंच कोसीय परिक्रमा
- ०३ नवंबर कंस वध मेला (चतुर्वेदी समाज द्वारा)
- ०४ देवोत्थान एकादशी तीन वन परिक्रमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed