फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Jagannathji will stay for 7 days in the city of Thakur Bankebihari.

Mathura News: ठा. बांकेबिहारी की नगरी में 7 दिन रुकेंगे श्रीजगन्नाथजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shri Jagannathji will stay for 7 days in the city of Thakur Bankebihari.
वृंदावन। नेपाल और श्रीलंका की यात्रा के पश्चात, विश्व भ्रमण पर निकले भगवान श्रीजगन्नाथजी का ठा. श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में प्रवास पांच दिन से बढ़कर अब सात दिन का हो गया है। यमुना किनारे कुंभ क्षेत्र स्थित विरजा मंडल में विराजमान भगवान जगन्नाथ ब्रजवासियों को दर्शन दे रहे हैं। भगवान के डोले के साथ करीब 500 भक्तजन चल रहे हैं।
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र स्थित पुष्पों से सजे विरजा मंडप में संत सत्यानंद महाराज, दीनबंधु महाराज, परमानंद महाराज और बाबा दयानिधि दास द्वारा स्कंद पुराण में वर्णित भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालु सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एवं शाम को 6 बजे से रात 9 बजे तक कथा श्रवण क रहे हैं। आयोजन में दिल्ली, बेंगलुरु समेत देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

---
24 झांकियों के रूप में हो रहे दर्शन
बाबा दयानिधि दास ने बताया कि ओडिशा स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर में ठाकुरजी वर्ष में 24 झांकियों के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं, वही दुर्लभ दर्शन वर्तमान में नगर के कुंभ क्षेत्र में भक्तों को प्राप्त हो रहे हैं। 24 मुख्य स्वरूप (चतुर्विंशति केशव नाम) माने जाते हैं, जिन्हें शास्त्र सम्मत 24 रूपों या झांकियों के रूप में भी देखा जाता है। इन सभी रूपों में भगवान के हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म (कमल) का क्रम अलग-अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed