{"_id":"5f8f2db48ebc3e9c0873dd8a","slug":"shri-dawarikadhesh-mathura-news-agr464609256","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की देहरी पर दीपदान कर संत महात्माओं ने श्रीबांकेबिहारी से दर्शन की प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की देहरी पर दीपदान कर संत महात्माओं ने श्रीबांकेबिहारी से दर्शन की प्रार्थना की
विज्ञापन
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के बाहर दीपदान करते साधु-संत और स्थानीय महिला-पुरुष।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के लिए
फोटो-
मंदिर की देहरी पर दीपदान कर
बांकेबिहारी से दर्शन की प्रार्थना
- संत-महात्माओं और लोगों ने विद्यापीठ चौराहे पर भी जलाए दीप, अनशन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर को भक्तों के लिए बंद करने से वृंदावनवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लोगों ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर की देहरी और विद्यापीठ चौराहे पर दीपदान कर अक्रोश जताया।
धर्म रक्षा संघ के आह्वान पर श्रीबांके बिहारी मंदिर के बाहर स्थानीय महिला, संत-महात्मा व कार्यकर्ताओं 108 दीप प्रज्ज्वलित किए। साथ ही ठाकुरजी से जल्दी दर्शन देने की प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रबंधक ने बांके बिहारी मंदिर को पुन: बंद करा दिया है। कहा कि अब जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द निर्णय लेकर मंदिर को खुलवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की अध्यक्ष नीलम गोस्वामी ने कहा कि हमारे आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए तरस रहे हैं। शशि शुक्ला, संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद, महंत स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा, संत समाज बहुत दिनों से प्रशासन की इस लापरवाही को बर्दाश्त कर रहा था, मगर अब दर्शन शुरू नहीं किए तो संत समाज सड़कों पर उतरेगा। नीरज गौतम, मेघ श्याम गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा, अब बृहस्पतिवार से अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान संयोजक सुधीर शुक्ला, महामंत्री श्रीदास प्रजापति आदि मौजूद रहे। इसके अलावा विद्यापीठ चौराहा पर भी दीपदान किया गया।