{"_id":"6ae8e06a7d1e7f2305046d8d","slug":"shri-banke-bihari-temple-no-slip-no-vip-entry-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104881-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर : पर्ची नहीं तो वीआईपी एंट्री भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर : पर्ची नहीं तो वीआईपी एंट्री भी नहीं
विज्ञापन
दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करता कर्मचारी।
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए अब पर्ची सिस्टम शुरू हो गया है। इसे विस्तार रूप दिया गया है। मंदिर के निकास द्वार चार पर बने वीआईपी दर्शन काउंटर पर पर्ची बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन ने कर्मचारी तैनात किए हैं। यह मंदिर के सेवायत गोस्वामी के यजमानों एवं विशिष्टजन को वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कराने के लिए त्वरित रजिस्ट्रेशन कर पर्ची काटेंगे। इसके बाद ही वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब सेवायत गोस्वामियों के यजमानों का त्वरित पंजीकरण कराकर पर्ची काटी जाएगी। वहीं, विशिष्ट जनों को भी दर्शन का लाभ रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पर्ची लेने पर ही मिलेगा। इसके लिए वीआईपी दर्शन काउंटर पर मंदिर के दो सुरक्षा गार्ड एवं चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अलग-अलग दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एक कर्मचारी पुलिसकर्मी के माध्यम से आए लोगों का रजिस्ट्रेशन कर पर्ची बनाकर देगा जबकि दूसरा सेवायत गोस्वामियों द्वारा लाए गए यजमानों का रजिस्ट्रेशन कर पर्ची बनाकर देगा। इसके बाद निकास द्वार चार से वीआईपी दर्शन के लिए बनी रेलिंग में होकर वीआईपी कठघरा तक ले जाएंगे। दर्शन कराने के बाद निकास द्वार एक से मंदिर के बाहर लेकर जाएंगे। इस बार पर्ची की यह व्यवस्था निशुल्क रखी गई है।
पुलिस ने कराए 76 श्रद्धालुओं को दर्शन
एक कर्मचारी के अनुसार सेवायत गोस्वामियों द्वारा सुबह लगभग 170 और शाम के समय लाए गए 130 श्रद्धालुओं ने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत किए। जबकि पुलिस एवं पर्यटन थाने द्वारा सुबह 34 एवं शाम को लगभग 42 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
--
वीआईपी दर्शन के नाम पर गड़बड़ी रोकने को उठाया कदम
गत शनिवार को हुई बैठक में श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन व्यवस्था के नाम पर हो रही गड़बड़ी को दूर करने को कहा था। बैठक के दो दिन बाद यह पर्ची व्यवस्था लागू कर दी गई हैं। इस नई दर्शन व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी वहीं श्रद्धालुओं से धन अर्जित करने के मामलों से भी छुटकारा मिलेगा।
निकास द्वार से वीआईपी की एंट्री अनुचित
मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि हाईकोर्ट द्वार अनुमोदित व्यवस्था का पालन किया जाए। वर्तमान में उस व्यवस्था का पालन नहीं कराया जा रहा है। निकास द्वार चार से वीआईपी दर्शन के लिए प्रवेश अनुचित है। अभी तक सिर्फ रजिस्ट्रेशन कर दर्शन की व्यवस्था भी अब रजिस्ट्रेशन के साथ पर्ची सिस्टम भी कर दिया है।