{"_id":"682a3038749482900f05d779","slug":"shri-banke-bihari-corridor-will-be-enhanced-from-krishna-pauri-mathura-news-c-369-1-mt11009-129788-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कृष्णा पौड़ी से निखरेगी श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कृष्णा पौड़ी से निखरेगी श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर की छटा
विज्ञापन
मथुरा।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में बैठक करते कैबिनेट मंत्री व अन्य अधिकारी
- फोटो : mathura
मथुरा। मथुरा-वृंदावन को 2030 तक पौराणिक स्वरूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। रविवार को करीब दो घंटे के मंथन में विजन-2030 का रास्ता निकाला गया। इसमें श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के साथ ही श्रीकृष्ण की पटरानी यमुनाजी के किनारे कृष्णा पौड़ी विकसित की जाएगी। वहीं रिवर फ्रंट भी कॉरिडोर को भव्यता प्रदान करेगा। ऐसे ही कार्य कराने के लिए सौ प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इन परियोजनाओं पर 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आंकी गई है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए गए हैं।
यह बैठक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में हुई। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने सौ परियोजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इसमें कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ वृंदावन को विकसित करना सर्वोपरि रखा गया। इसमें वृंदावन में यमुना पर सिग्नेचर पुल का निर्माण, बेगमपुर पर पार्किंग, सप्त देवालय सर्किट के एप्रोच मार्ग तक शामिल हैं।
इसके साथ ही कॉरिडोर के आसपास 1.5 किमी क्षेत्र में हरिद्वार में राम की पौड़ी के पैटर्न पर कृष्णा पौड़ी, रिवर फ्रंट और वृंदावन परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण तक शामिल किया गया है। इसके अलावा कॉरिडोर निर्माण से प्रभावित लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। कहा गया कि प्रभावित लोगों को ही कॉरिडोर में दुकानें प्रदान की जाएंगी। बैठक में 22 विभागों द्वारा प्रस्तावित 100 विकास परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने इन सभी परियोजनाओं की 26.36 करोड़ रुपये की लागत आंकी है।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठा. मेघश्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन सिंह, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीडीओ मनीष मीना, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, एसडीएम सदर निशा ग्रेवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
मथुरा में बनेंगे तीन फ्लाईओवर, चौड़ी होंगी सड़कें
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास क्षेत्र की गलियों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा यमुना पार से कंसकिला के लिए एलिवेटेड रोड और पार्किंग, मसानी चौराहे पर फ्लाईओवर, धौली प्याऊ और रेलवे ग्राउंड के निकट रेलवे फाटक पर भी फ्लाईओवर बनेगा, नए बस स्टैंड पर भी फ्लाईओवर, जवाहर बाग में कृष्ण लोक पार्क निर्माण, बरसाना में रंगीली चौक का विस्तारीकरण, परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग, पर्यटन होल्डिंग एरिया निर्माण, राधा रानी के अष्ठ सखियों के मंदिरों का संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग व पड़ाव स्थल निर्माण पर जोर। बलदेव, राधाकुंड, गोवर्धन और कोटवन में शनिधाम में पर्यटक सुविधा केंद्र निर्माण, मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रैक की जगह चार लेन मार्ग निर्माण, हिंदुस्तान कॉलेज से गोवर्धन तक फोर लेन मार्ग निर्माण, इसे बरसाना तक बढ़ाने का सुझाव दिया गया।
-- -
प्रस्तावों में शामिल होंगे जनप्रतिनिधियों के सुझाव
बैठक में मंडलायुक्त ने सभी परियोजनाओं को बारीकी से समझते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को भी शामिल करने को कहा है। वहीं डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को कई योजनाओं के लिए फिर से सर्वे के निर्देश दिए। साथ ही कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि इन परियोजनाओं में कलेक्ट्रेट में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों का निर्माण, मथुरा-वृंदावन में सोलर स्ट्रीट लाइट, बरसाना में टाउनशिप, गोवर्धन में टाउनशिप, आधुनिक कान्हा गोशाला, प्रमुख मंदिरों में एआई कैमरा, विकास बाजार का जीर्णोद्धार शामिल हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री ने जलभराव की समस्या के निदान करने के निर्देश दिए हैं।