{"_id":"227f33c29b05bc62450f694d50f9b2ca","slug":"shreekrishna-janmotsav-in-janmsthan-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा की भक्ति में सराबोर हुई जन्मभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा की भक्ति में सराबोर हुई जन्मभूमि
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लीलाओं की शृंखला शुरू हो गई है। गुरुवार को
विज्ञापन
जन्मस्थान के लीला मंच पर मीराबाई की भक्ति लीला का मंचन किया गया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रात:काल लीलाओं का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। वृंदावन के श्रीराम शर्मा निमाई की टीम ने गुरुवार को सुबह चोर उद्धार और बाल माधुरी लीला का प्रदर्शन किया। शाम के वक्त मीराबाई चरित्र का मंचन किया गया। मीराबाई की भक्ति की लीला को देख मौजूद दर्शक श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव विभोर हो गए। देर रात तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर श्रीकृष्ण की जयजयकार गूंजती रही।
10 वाच टावर से होगी निगरानी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पांच सितंबर को जन्मस्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए निकटवर्ती जनपदों से अतिरिक्त फोर्स की आमद शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में 3500 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। 10 वाच टावर से जन्मस्थान परिसर की निगरानी की जाएगी। इसके लिए विशेष दूरबीन खरीदी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, फीरोजाबाद से तीन एएसपी, 16 सीओ, 250 दरोगा, 1000 सिपाही, 50 महिला दरोगा, 250 महिला सिपाही, दो टीआई, सात टीएसआई, 70 गोपनीय शाखा के लोग, पांच बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, 12 कंपनी पीएसी की मांग रखी गई थी।