{"_id":"1cf7032fb2900371928a403398c1a75e","slug":"shreekrishna-janmotsav-in-janmsthan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से 11 सितंबर तक मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से 11 सितंबर तक मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन दो सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगा।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर यह आयोजन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में होगा। इसमें दो सितंबर को जन्मस्थान रंगमंच पर वृंदावन के रासाचार्य स्वामी श्रीराम शर्मा निमाई के निर्देशन में 10 दिवसीय रासलीलाएं शुरू हो जाएंगी जो 11 सितंबर तक चलेंगी। इसमें प्रात:काल गौरांग लीलाएं और शाम को कृष्ण लीलाएं होंगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पांच सितंबर को मनाई जाएगी। गोवर्धन लीला और छप्पन भोग नौ सितंबर को होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह नौ बजे से पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इस दौरान मथुराना चतुर्वेदी द्वारा भक्ति संगीत और भावमयी रासलीला होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज होंगे। अध्यक्षता अयोध्या के महंत और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास महाराज करेंगे। इसी के साथ शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसके लिए तैयारियों पर लक्ष्मण दास अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, बांकेबिहारी अग्रवाल, उमेशचंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र बंसल, राजेंद्र खंडेलवाल, सूरजभान गुप्ता, महावीर प्रसाद मित्तल आदि ने विचार रखे।
जन्माष्टमी के लिए विशेष ट्रेन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जनपद में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। कासगंज-मथुरा के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इसका ठहराव मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, सिकंदराराऊ स्टेशन पर होगा। मथुरा जंक्शन से अलवर रूट पर भी आवश्यकतानुसार ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त कई गाड़ियों का विस्तारीकरण किया है। कई ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए गए हैं। इनमें इलाहाबाद-जयपुर, मथुरा-बांदीकुई पैसेंजर, छपरा-मथुरा, रतलाम-मथुरा पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस का ठहराव चार से सात सितंबर तक भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर रहेगा।
गाड़ियों का विस्तारीकरण
चार से सात सितंबर तक दो ट्रेनों को मथुरा तक बढ़ाया गया है। वहीं दो ट्रेनों को ग्वालियर तक बढ़ा दिया गया है। मथुरा तक बढ़ाई ट्रेनों में झांसी-आगरा पैसेंजर, ग्वालियर-आगरा पैसेंजर और ग्वालियर तक बढ़ाई गई ट्रेनों में दिल्ली-आगरा पैसेंजर औरआगरा-निजामुद्दीन मीमो ट्रेन शामिल हैं।