फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway News shreedhaam 7 to sachakhand eksapres 17 ghante deree se chal rahee

Railway News: श्रीधाम सात तो सचखंड एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से चली, इन गाड़ियों की भी बिगड़ी चाल

Mon, 13 Jan 2025 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। इस कारण ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। रविवार सुबह जंक्शन आने वाली एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और स्पेशल ट्रेनें 10-17 घंटे देरी से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को सर्दी में परेशान होना पड़ा।
 

विज्ञापन
Railway News shreedhaam 7 to sachakhand eksapres 17 ghante deree se chal rahee
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

मथुरा जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि सचखंड एक्सप्रेस 17 घंटे, कलिंग उत्कल दो घंटे, झेलम एक्सप्रेस 4 घंटे, महाकौशल दो घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 7 घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस 3 घंटे, हीराकुंड सुपरफास्ट 5 घंटे, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, पाताल कोट 5 घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एक दर्जन ट्रेनें भी एक से 3 घंटे स्टेशन पहुंच रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान होते रहे। उधर, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री घर से ट्रेनों की जानकारी लेकर ही निकलें, स्टेशन पर इंतजार में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में उनको बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में हो रही परेशानी
कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान हैं। ठंड के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री अधिक परेशान दिखे। यात्री विनोद कुमार, सुदीप यादव, श्याम लाल, दिनेश आदि ने बताया कि स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर कोहरे के कारण ट्रेन लेट होना बताया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed