फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shree radharani brajyatra in mathura

‘ब्रज में प्रवेश करते ही त्याग दें अभिमान’

Wed, 28 Oct 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 28 Oct 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
shree radharani brajyatra in mathura
ब्रज के कण-कण में ठाकुर और ठकुरानी विराजमान हैं। यहां पर ज्ञान, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाओं को किनारे रख देना चाहिए। जिस तरह हम सोते समय अपने वस्त्रों को खूंटी पर टांग देते हैं, उसी तरह ब्रज में प्रवेश करते समय हमें किंचित भी अभिमान नहीं करना चाहिए और अपने अंदर महसूस हो रहे ज्ञान को खूंटी पर टांग देना चाहिए।
विज्ञापन


श्रीराधारानी ब्रजयात्रा में शामिल पदयात्रियों को संत रमेश बाबा ने बुधवार को यह बात बताई। इसके बाद यात्रियों के पग कान्हा और किशोरी का नाम स्मरण करते हुए बढ़ चले। 
विज्ञापन


संत रमेश बाबा के सानिध्य में श्रीराधारानी ब्रजयात्रा बुधवार को पिसावा पहुंची। यहां ब्रजयात्रियों ने अश्वत्थामा की झाड़ी की परिक्रमा लगाई। झाड़ी के अंदर राधा-कृष्ण द्वारा की गई क्रीड़ा के स्थलों के दर्शन किए। यहां स्थित रास मंडल पर पहुंच कर यात्रियों ने स्वयं को धन्य माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के गांव पिसावा में पहुंचते ही गांव के लोग यात्रियों के स्वागत को उमड़ आए। गांव में सभी ब्रजयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों ने ब्रजेश्वर महादेव, रावण वन, पाडर वन, करहला और पिसावा मेें दर्शन कर इनके पौराणिक महत्व को जाना।


मान मंदिर के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह, ब्रजशरण प्रमुख रूप से यात्रा के साथ चल रहे थे।

ब्रजयात्रा में आज
लौधोली, आजनौंख, विहवल कुंड, संकेत देवी, बैठकजी, श्यामकुंड, राधारमणजी के दर्शन कर यात्रा नंदगांव स्थित पड़ाव स्थल पर विश्राम करेगी। नंदगांव में दो दिन पड़ाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed