{"_id":"5d693b5c8ebc3e014b5f8993","slug":"shot-down-mathura-news-agr403268849","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर शोरूम के चौकीदार को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर शोरूम के चौकीदार को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के जयगुरुदेव मंदिर के पास निर्माणाधीन फर्नीचर शोरूम पर चौकीदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जांघ में लगी गोली से लहूलुहान हुए चौकीदार को हाईवे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। बाइक को लेकर हुए झगड़े में दोस्त ने चौकीदार को गोली मारी थी।
थाना हाईवे के गांव महोली निवासी रोहित पुत्र ब्रजमोहन जयगुरुदेव मंदिर के पास निर्माणाधीन फर्नीचर शोरूम पर चौकीदारी करता है। गुरुवार की देररात ढाई बजे चौकीदार की अपने दोस्त मानवेंद्र पुत्र नहना से कहासुनी हो गई। बाइक को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने चौकीदार को गोली मार दी।
चौकीदार को गोली मारे जाने की सूचना पर हाईवे पुलिस पहुंची। घायल के भाई हरिओम पुत्र ब्रजमोहन ने मानवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हाईवे पुलिस ने देर न करते हुए शुक्रवार की सुबह जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तमंचा भी बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि दोस्तों में झगड़े के बाद गोली मारी गई। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।