Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shopping for clothes and jewelry picks up pace

Mathura News: कपड़ों और गहनों की खरीदारी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shopping for clothes and jewelry picks up pace
मथुरा। सहालग का सीजन नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग कपड़ों और गहनों की दुकानों पर पहुंचकर अपनी पसंद की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

होली गेट, चौक बाजार, छत्ता बाजार, भरतपुर गेट, कृष्णानगर और विकास बाजार में दुकानों पर खरीदार पहुंच रहे हैं। शादी वाले परिवार दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों और गहनों के साथ ही रिश्तेदारों के लिए भी साड़ियां, सूट और अन्य परिधान खरीद रहे हैं। युवाओं में डिजाइनर कुर्ते, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और आकर्षक शेरवानी का क्रेज दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


कपड़ा व्यवसायी उत्सव अग्रवाल ने बताया कि दूल्हे की शेरवानी, डिजाइनर सूट, दुल्हन के लहंगे और साड़ियों की मांग बढ़ी है। बाजार में इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज, और स्टाइलिश सूट की मांग है। महिलाओं में क्रॉप-टॉप लहंगा, ब्राइडल लहंगा और हेवी ड्रेस और डिजाइनर साड़ियों की भी खासी मांग है। सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मंगल सूत्र, रानी हार, डायमंड के सेट सहित हल्के गहनों की अच्छी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार सहालग को देखते हुए दुकानों पर नए डिजाइन और वैरायटी मंगाई गई हैं। बजट के अनुसार सामान्य से लेकर महंगे ब्रांडेड परिधानों के विकल्प उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed