{"_id":"577563e74f1c1b792979a78a","slug":"shoping-for-eid-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के लिए खरीदारी शुरू, बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के लिए खरीदारी शुरू, बाजारों में रौनक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र रमजान माह में खुदा की इबादत में लगे मुस्लिम समाज के लोगों के बीच ईद का उल्लास भी छाने लगा है। बाजार में रौनक है और महिलाएं शृंगार का सामान खरीदने में लगी हैं।
खुदा की इबादत और रहमत के महीने रमजान का अशरा चल रहा है। लोग अल्लाह की रहमत की बरसात में आनंदित हैं। इसी बीच बाजार में भी ईद उल फितर को लेकर गजब का उल्लास है। हलवाइयों ने सेंवई तैयार करना शुरू कर दिया है।
महिलाओं में खरीददारी को लेकर गजब का उत्साह है। कोई अपनी पसंद की चूड़ियां खरीद रही है तो कोई अपने पसंद का पहनावा। ईद की खुशी से खिली सलमा ने बताया वो इस बार ईद पर पिलाजो सूट खरीदेगी। अब्बा ने इसके लिए हामी भर दी है। बालिकाओं और युवतियों में सूट, फ्रॉक सूट और पिलाजो सूट पहली पंसद बने हैं।
विज्ञापन
पुरुष परंपरागत परिधान कुर्ता पायजामा, सफारी सूट को तवज्जो दे रहे हैं। कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। हर कोई अपनी पसंद का कपड़ा खरीदकर जल्दी से जल्दी सिलवाने की जुगत में है।
रोजा इफ्तार पार्टी तीन को
समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट के प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल तीन जुलाई को मुकंद विहार मसानी पर शाम सात बजे रोजा इफ्तार की दावत दे रहे हैं।