{"_id":"d27c07bdb7a61399dae596f3aeeae25d","slug":"sho-in-mathura-has-been-failed-in-weapon-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हथियार नहीं खोल पाए कानून के रखवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार नहीं खोल पाए कानून के रखवाले
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों के बूते कानून की रक्षा का भरोसा दिलाने वाले थानाध्यक्ष पद के पुलिसकर्मी शुक्रवार की परेड में एसएसपी के सामने हथियार नहीं खोल सके। जिले के केवल तीन थानाध्यक्ष ने ही वैपन्स हैंडलिंग टेस्ट पास किया। एसएसपी ने फेल हुए थानाध्यक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए अगली परेड मेें तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ही एसएसपी ने जनपद के समस्त थानाध्यक्षों का वैपन्स हैंडलिंग टेस्ट लिया। इस टेस्ट में थानाध्यक्ष नौहझील, सुरीर और मांट के अलावा एक भी थानाध्यक्ष खरा नहीं उतर सका।
इससे गुस्साए एसएसपी ने सभी फेल एसओ को कठोर चेतावनी देते हुए आगामी शुक्रवार की परेड में एक बार फिर वैपन्स हैंडलिंग टेस्ट में तैयारी के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है। इसके बाद परेड में भीड़ नियंत्रण करने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों को यातायात संचालन सुचारु करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
जाम लगने पर और जाम का उचित कारण न पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद एसएसपी ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों का अगली परेड में फिर टेस्ट लिया जाएगा।