फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shivsena mp feeling uncomfortable

ट्रेन में बिगड़ी शिवसेना सांसद की तबियत

Sat, 25 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 25 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
shivsena mp feeling uncomfortable
शिवसेना सांसद, रवींद्र गायकवाड, एयर इंडिया - फोटो : self
एयर इंडिया की फ्लाइट का टिकट कैंसल होने के बाद दिल्ली-मुंबई अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ की हाई बीपी की शिकायत पर मथुरा में ट्रेन को रोककर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में ब्लड प्रेशर नॉर्मल पाया गया। इस कारण ट्रेन को दो मिनट अतिरिक्त मथुरा जंक्शन पर रोका गया। 
विज्ञापन


बता दें कि शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया की फ्लाइट में फ्लाइट के स्टॉफ की चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद एयर इंडिया ने उनका दिल्ली से मुंबई लौटने का टिकट कैंसल कर दिया। इस पर शुक्रवार को सांसद अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि दिल्ली से ट्रेन रवाना होने के बाद ही सांसद ने कोच कंडक्टर से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की। इस पर कोच कंडक्टर ने आगरा कंट्रोल रूम को सूचित किया। ट्रेन का मथुरा में तीन मिनट का स्टॉपेज है। रेलवे के डा. धीरेंद्र गुप्ता ने मथुरा में सांसद का चेकअप किया। जांच में सांसद गायकवाड़ का ब्लड प्रेशर नॉर्मल पाया गया। इसके बाद ट्रेन करीब दो मिनट अतिरिक्त समय तक मथुरा जंक्शन पर रुककर मुंबई के लिए रवाना हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed