फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shivratri celebration in mathura

शिवालयों में होगा महाजलाभिषेक

Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
shivratri celebration in mathura
कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पर्व का उल्लास शहर में छाने लगा है। गंगा के घाटों से गंगाजल लेकर कांवड़िए शहर में आ रहे हैं। इनका जगह-जगह स्वागत सत्कार हो रहा है। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा के घाट सोरों, बुलंदशहर, रामघाट, कछला, नरौरा से गंगाजल लेकर आते हैं। ये श्रद्धालु शहर के प्रमुख भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर मंदिर, गर्तेश्वर मंदिर, पिप्लेश्वर, गोकर्णनाथ, वृंदावन के गोपश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों पर जलाभिषेक करते हैं। इस दिन ओम नम: शिवाय के जाप के साथ रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन


पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया शिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त में गंगाजल से शिवजी का अभिषेक विशिष्ट फलकारी है। इस दिन व्रत रखने से एक अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य अर्जित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालों बाद शुक्रवार के दिन महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र, प्रदोष का व्रत, मकर में चंद्रमा के होने का भी अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसे में शनि से प्रभावित लोगों के लिए भी इस दिन शिवजी का अभिषेक, पूजा अर्चना विशेष फलकारी रहेगा। 


युवाओं ने बनाई टीम
राया-मथुरा मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए महाशिवरात्रि को युवा सहयोग करेंगे। इसके लिए एक टीम बनाई गई है। वे कांवर लाने वालों का सहयोग करेंगे। टीम में राहुल बंसल, ललित मोहन गुप्ता, विजेन्द्र शर्मा, विकास सारस्वत, राजेश पाठक, कुलदीप शर्मा, रवि प्रधान, सुनील चौधरी शामिल हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव होने के कारण थाना राया परिसर में पुलिस की कमी है। युवाओं के सहयोग से काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed