फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shiva temples decorated on Shivratri, blessings taken by performing Jalabhishek

Mathura News: शिवरात्रि पर सजे शिवालय, जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples decorated on Shivratri, blessings taken by performing Jalabhishek
कावड़ लेकर जातीं महिलाएं जय भोले के जयकारे लगाते हुए।
मथुरा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शिवालयों में अर्द्धरात्रि में 12 बजे से ही कांवड़ियों ने भोलेनाथ का अभिषेक करना शुरू कर दिया। मंदिरों को फूलों की माला से सजाया गया। भूतेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर पूजन किया। कांवड़ियों के चलते मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


शहर के भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव, गोकर्णेश्वर महादेव, और गर्तेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य भोलेनाथ मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों को पूर्व संध्या पर ही सजा लिया गया। बुधवार सुबह से ही नवविवाहिताएं भी शिव मंदिर में जेहर चढ़ाने के लिए जाएंगी। महाशिवरात्रि पर महादेव के लिए श्रद्धालु व्रत रखेंगे। मंदिर के महंत ने बताया कि कांवड़ियों का ताता सुबह से ही लग गया। वृंदावन से आने वाले कांवड़ियों ने भूतेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



इस तरह करें पूजा व अभिषेक
आचार्य कमलेश्वर नाथ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक अवश्य करें। महाशिवरात्रि की कथा भी भक्तों को सुननी चाहिए। पूजा-अर्चना में बेलपत्र एवं धतूरे फल अवश्य प्रयोग करें। बताया कि लक्ष्मी प्राप्ति श्री वृद्धि के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें। उन्होंने कहा कि भक्तों को सुबह मंदिर पर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा पाठ अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed