{"_id":"66bd1c7697f192f9110c9575","slug":"shawls-weight-turned-out-to-be-less-mathura-news-c-369-1-mt11005-117114-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शॉल का वजन निकला कम, रेमंड कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शॉल का वजन निकला कम, रेमंड कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
मथुरा। रेमंड कंपनी पर शॉल का वजन पैकिंग पर लिखे वजन से कम पाए जाने पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। मथुरा में बाट-माप अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकारते हुए जुर्माना शुल्क जमा कर दिया है।
जिला बाट-माप अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि उन्हें रेमंड कंपनी का शॉल प्राप्त हुआ। इसकी पैकिंग पर 700 ग्राम वजन लिखा था। वजन कराया गया तो यह 570 ग्राम का पाया गया।
इस पर कंपनी के मुंबई मुख्यालय को नोटिस जारी किया गया। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकारते हुए 55 हजार रुपये की जुर्माना राशि को स्वीकार कर जिला कोषागार में जमा करा दिया है।