फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shared dialogue took place in Kishori Raman temple

Mathura News: किशोरीरमण मंदिर में हुआ सांझी संवाद, कला और भाव की मिली झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shared dialogue took place in Kishori Raman temple
सेवाकुंज स्थित ठाकुर किशोरी रमण मंदिर में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद संत।
वृंदावन। वृंदावन शोध संस्थान द्वारा आयोजित आठ दिवसीय सांझी महोत्सव की कड़ी में मंगलवार को सेवाकुंज स्थित ठाकुर किशोरीरमण मंदिर, बौहरे जी की कुंज में एक विशिष्ट सांझी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांझी रचना, पद गायन तथा ब्रज की सांझी के कला और भाव पक्ष विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर किशोरीरमण के समक्ष भुवनेश पाठक के सांझी पद गायन से हुआ। जिसमें मोहनवल्लभ ने तबले और नीलमाधव ने पखावज पर संगत दी। नव्या एवं आराध्या पालीवाल ने यहां यमुना किनारा है गीत की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

आचार्य विभुकृष्ण भट्ट ने कहा कि ब्रज की सांझी परम्परा कला और भाव दोनों धरातलों पर समृद्ध है।आचार्य यदुनन्दन ने पितृ पक्ष में ब्रज में सजी सांझियों की छटा को अद्भुत बताते हुए इसे ब्रज संस्कृति की अनुपम अभिव्यक्ति कहा। आचार्य महेश भारद्वाज ने सांझी की विविधताओं को वैष्णव परम्पराओं की समृद्धि का प्रतीक बताया। आचार्य विजयकिशोर मिश्र ने सांझी की कलात्मक परंपरा और इससे जुड़े कलाविदों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा के संरक्षक सुरेशचन्द्र शर्मा एवं गोस्वामी छैल बिहारी सिद्ध ने सांझी को ब्रज की सांस्कृतिक आत्मा बताया। आचार्य पवन पंडित ने इसके भाव पक्ष को अत्यंत समृद्ध बताया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन संस्थान के शोध अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सेवायत सुमनकान्त पालीवाल ने किया। इस अवसर पर महंत गोविन्द प्रभु, गिरधारीलाल शर्मा, रासबिहारीदास, मनीषा सिंह, नन्दकिशोर अग्रवाल, कृष्ण कुमार मिश्रा एवं गोपनंदन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed