फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sharad purnima cellibration in bankebihari temple

बांकेबिहारी ने स्वर्ण-रजत सिंहासन पर दिए दर्शन

Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima cellibration in bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर
जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वर्ण रजत निर्मित सिंहासन पर विराजमान होकर मोर, मुकुट, कटि, कांछनी और वंशी धारण की। अपने आराध्य के दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए। ठाकुरजी की एक झलक पाने को श्रद्धालु लालायित दिखे।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा के अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर को सफेद गुब्बारों से सजाया गया। पर्दे और विद्युत झालर भी सफेद। पूरा प्रांगण सफेद दिख रहा था। सुबह बांकेबिहारी के भक्तों को एक घंटे अधिक दर्शन का लाभ मिला और पट शाम के तय समय से आधे घंटे पूर्व पांच बजे ही भक्तों के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन


राजभोग आरती 12 बजे के स्थान पर 12:55 बजे और शयन भोग आरती रात 9:30 बजे के स्थान पर 10:25 बजे हुई। मंदिर सेवायत राघु गोस्वामी, विंदू गोस्वामी, लोकेश बिहारी गोस्वामी और छब्बू गोस्वामी ने भक्तों को प्रसाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनेहबिहारी मंदिर में भी शनिवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। ठाकुर राधा सनेह महाराज ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। दक्षिण शैली के रंगनाथ मंदिर में भी शरद महोत्सव मनाया गया। इससे पूर्व नगर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया और अपने कार्तिक नियम सेवा का शुभारंभ किया। नगर की परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।


खीर और चंद्रकला का भोग लगाया
शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को खीर, चंद्रकला और दूधभात का भोग लगाया गया। सायंकालीन बेला में मंदिर के सेवायतों ने सबसे पहले ठाकुरजी का दूधभात के साथ ही चंद्रकला और मेवा मिश्रित खीर का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed