फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shankar Seth's bail hearing postponed, now it will be heard on 21st

डालमिया फार्म हाउस प्रकरण: शंकर सेठ की जमानत पर सुनवाई टली, अब  21 नवंबर की दी गई तारीख

Tue, 19 Nov 2024 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

मथुरा के डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काट दिए गए। इस मामले में शंकर सेठ समेत 31 आरोपी जिला जेल में निरुद्ध हैं। आरोपियों की जमानत के लिए सुनवाई होनी थी, जो शोकावकाश के कारण  टल गई।
 

विज्ञापन
Shankar Seth's bail hearing postponed, now it will be heard on 21st
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र स्थित छटीकरा रोड पर डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के मामले में शंकर सेठ समेत 31 आरोपी जिला जेल में निरुद्ध हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां सोमवार को वन विभाग के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन शोकावकाश के कारण सुनवाई टल गई और कोर्ट ने सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख दी है।
विज्ञापन


18 सितंबर की रात को डालमिया फार्म हाउस में 454 पेड़ काटे गए। इस मामले में वन, विद्युत, एमवीडीए और नगर निगम ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए। जैंत पुलिस ने शंकर सेठ समेत 42 आरोपियों को 24 सितंबर को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। लगातार अंतरिम जमानत मिलने पर वन विभाग ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अंतरिम जमानत न देने के लिए याचिका दायर की।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को एसीजेएम (प्रथम) ने वन विभाग के मामले में आरोपियों की अंतरिम जमानत याचिका खारिज जेल भेज दिया। इसके बाद शंकर सेठ के अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत के लिए याचिका दायर की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 18 नवंबर को जमानत पर सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के निर्णय का अधिवक्ताओं ने किया विरोध
पिछले 10 दिन से छुट्टी होने के कारण न्यायालय में कार्य नहीं हो पा रहा है। इस कारण बार एसोसिएशन ने सोमवार की सुबह एक पत्र जारी कर अधिवक्ताओं से दोपहर एक बजे के बाद कार्य से विरत रहने को कहा, लेकिन कुछ अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया। बताया जाता है कि 15 नवंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश यादव और सोमवार को बार एसोसिएशन के सीनियर कर्मचारी भरत यादव का निधन हो गया था। इस मामले में सचिव ने पत्र जारी कर कहा कि 10 बजे श्रद्धांजलि सभा के बाद दोपहर एक बजे के बाद अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं के विरोध के बाद बार एसोसिएशन ने पूरे दिन कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed