{"_id":"5e41715f8ebc3ee5a36f18dd","slug":"sexual-abuse-mathura-news-agr428802960","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा की युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा की युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ओडिशा की युवती को नौकरी और शादी का झांसा देकर दो साल से युवक यौन शोषण कर रहा था। यह आरोप एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने मगोर्रा के युवक पर लगाए और कार्रवाई की मांग की। मगोर्रा पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा निकला।
ओडिशा की युवती राजस्थान के नीमराना (अलवर) में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में नौकरी करती है। दो साल पहले मगोर्रा के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार के समक्ष दो साल से यौन शोषण करने का आरोप मगोर्रा के युवक पर लगाया। एसपी सुरक्षा ने कार्रवाई के आदेश दिए।
सीओ गोवर्धन वरुण कुमार ने बताया कि युवती ने बीती पांच जनवरी को तहरीर देकर मगोर्रा में उसके साथ नामजद किए गए युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जांच की गई तो उस दिन की लोकेशन दोनों की अलवर में मिली। सीओ गोवर्धन ने बताया कि साल 2019 में भी इसी युवती ने नीमराना में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला झूठा मिलने पर नीमराना पुलिस ने एफआर लगा दी थी। युवती न्यायालय में भी पेश हो चुकी है।