{"_id":"e8ddab41c8353993305ee6f893519ede","slug":"sewayat-under-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायत भूमिगत, घर पर ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायत भूमिगत, घर पर ताले
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आनंद गोस्वामी की यज्ञशाला के कमरे में शुक्रवार को मृत पाए गए तीन युवकों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना आने के बाद पुलिस की जांच की दिशा पर ऊहापोह है। मामले में शुक्रवार को हत्या और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इधर बांकेबिहारी मंदिर के चारों नामजद सेवायत भूमिगत बताए गए हैं। पुलिस की एक टीम आरोपियों के घरों पर भी गई लेकिन बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र, विद्यापीठ मार्ग आदि सभी मकानों पर तले लगे हुए थे।
पुलिस के अनुसार दो डाक्टरों सहित एक लैब असिस्टेंट के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम के बाद दी गई रिपोर्ट में मौत का कारण कमरे में कार्बन मोनो आक्साइड गैस से दम घुटना बताया गया है। सीओ सदर अनिल यादव के अनुसार मृतकों के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की आशंका को सपोर्ट नहीं कर रही है। फिर भी पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सबसे पहले तीनों शवों को देखने वाले सोनू नामक युवक से पूछताछ की जाएगी। मृतक कल्याण के पिता भगवान सिंह की ओर से एफआईआर में लगाए गए पैसे के बकाया, मारपीट के आरोपों की जांच भी होगी। सेवायत आनंद गोस्वामी और जुगल गोस्वामी के कर्मचारियों से व्यवहार की पड़ताल भी होगी। लेकिन कोई सबूत मिलने के बाद ही कार्रवाई करेंगे। इसके लिए विधिक राय के साथ अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
हत्या या हादसा पर चर्चा
तीन युवकों की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या या हादसा पर चर्चा होती रही। हालांकि हमेशा भीड़ से गुलजार रहने वाले क्षेत्र में शनिवार को भीड़भाड़ कम ही रही। अमूमन सुबह और शाम को लोग सड़कों पर एकत्रित होकर रायशुमारी करते दिखते हैं लेकिन शनिवार को लोगों की बैठक कम दिखी। बांकेबिहारी मंदिर मार्ग और घटनास्थल वाली गली में लोग बाहर और भी कम दिखे।
परिवारीजनों से संपर्क साधा
मामले में सेवायतों की ओर से पैरवी के लिए भी उनसे जुड़े लोग आगे आ रहे हैं। मृतक कल्याण के परिवारीजनों के अनुसार सेवायतों की ओर से कुछ लोगों ने उनसे और अन्य युवकों के परिवारीजनों से संपर्क साधने की कोशिश की है।