फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sever covered by colonizer in mathura

नाले को पाटकर बना दी निजी कालोनी की सड़क

Mon, 23 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन Updated Mon, 23 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
sever covered by colonizer in mathura
गोवर्धन क्षेत्र में कालोनाइजर ने निजी कालोनी का रास्ता बनाने के लिए सरकारी नाले को संकरा करते हुए उसे पाट दिया और उस पर से रास्ता बना लिया है।
विज्ञापन


कस्बा के बरसाना रोड पर बनाई जा रही इस कालोनी के लिए रास्ता निजी जमीन में से नहीं बनाया गया। सरकारी नाले को संकरा कर उसे पाटकर रास्ता बनाया जा रहा है। नाले में जगह-जगह पहले से डाले गए पाइपों को मिट्टी से दबा दिया है। बता दें कि इसी नाले से मुख्य बाजार के गंदे पानी की निकासी होती है।

नाले को पाटने का कार्य शुरू होने पर ईओ टीएन चौबे ने काम रुकवाया था। इसे लेकर ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष पति आमने सामने आ गए थे। एक माह पहले नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में भी नाले को पाटे जाने का प्रस्ताव लाया गया था। इसी बैठक का ईओ ने बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को नाला पाटने की सूचना पर तहसीलदार बृजपाल यादव ने कालोनाइजर को बुलाया और कार्य संबधी अभिलेख मांगे। तहसीलदार ने बताया कि कालोनाइजर ने नगर पंचायत द्वारा जारी अनुमति पत्र दिखाया है। कार्य रुकवा दिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed