फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Seven Year Old Boy Allegedly Beaten And Thrown On Road In Barsana Video Viral

ये वीडियो देख कांप जाएगा दिल: सात साल के मासूम के पैर पकड़कर सड़क पर पटका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 26 Aug 2026 12:43 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

बरसाना में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसी पर सात वर्षीय बच्चे को पैर से पकड़कर सड़क पर पटकने का आरोप लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में बच्चे के सिर में चोट आई है और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Seven Year Old Boy Allegedly Beaten And Thrown On Road In Barsana Video Viral
सीसीटीवी - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद में पड़ोसी पर सात वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट करने और उसका पैर पकड़कर सड़क पर पटकने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  जिसमें एक व्यक्ति बच्चे को पैर से पकड़कर खींचता और जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है। मारपीट में बच्चे के सिर में चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




 

चैन थोक मोहल्ला निवासी गुड्डा का सात वर्षीय बेटा नीरज मंगलवार शाम घर के बाहर पड़ोसी राजू के बेटे के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद राजू के घर के बाहर पटाखा चलाया गया। इससे गुड्डा नाराज हो गया और वहां हंगामा होने लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि पड़ोसी ने नीरज के साथ मारपीट की और उसे पैर पकड़कर सड़क पर पटक दिया। घटना के बाद बच्चा घायल होकर जमीन पर पड़ा रहा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में बच्चे के साथ मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। परिजनों का आरोप है कि मामूली बच्चों के विवाद को लेकर मासूम के साथ इस तरह की मारपीट की गई।  पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed