फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seven farmers have been released from jail

7 किसान बंदियों को मिली रिहाई

Sat, 10 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 10 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
seven farmers have been released from jail
आखिरकार शुक्रवार को देर शाम किसान बंदियों को जेल से रिहाई मिल गई। हालांकि 11 में से सिर्फ सात को ही रिहाई मिली है। बाकी की रिहाई के लिए किसानों को 13 जनवरी को होने वाली सुनवाई में आनेे वाले फैसले का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से चल रही किसान बंदियों को रिहा करने की विधिक प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके बाद देर शाम किसान बंदियों को रिहा कर दिया गया।  
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के 16 साल पुराने मुआवजे के लिए एक नवंबर को धरने के दौरान उपद्रव हो गया था। मामले में पुलिस ने 11 किसानों को जेल भेजा था। पिछले सप्ताह सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इनकी जमानत स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर अपनाई गई विधिक प्रक्रिया के बाद देर शाम रोहन सिंह, किशोर, रामरतन, भोपाल दास, हेमंत, चंकी चौधरी, विनोद को जेल से रिहा कर दिया गया। कुंवर सिंह निषाद, लक्ष्मन बाबा, प्रवीन चौधरी और मनोज को अभी रिहा नहीं किया गया है।

इन चार किसान बंदियों की जमानत एक नवंबर के उपद्रव के मामले में मिल गई है लेकिन तीन जनवरी को हवालात पर मारपीट की घटना के बाद नया केस दर्ज होने से उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया है। इस केस में 13 जनवरी को जमानत पर सुनवाई होनी है।

70 दिन बाद जेल से निकले बंदियों को लेने के लिए किसान शाम के वक्त ही जेल पहुंच गए थे। अपनाें से मिलने पर किसानों के चेहराें पर खुशी थी, परंतु मलाल भी था कि चार साथी अभी भी जेल में हैं।


इधर गांव दामोदरपुरा में कड़ाके की ठंड के बावजूद किसानों का 69वें दिन धरना और 57वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशन पर रमेश और नवल बैठे। धरना की अध्यक्षता सोहन लाल निषाद ने की। संचालन भंवर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed