फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sevayat protest continues regarding Banke Bihari temple corridor

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर सेवायतों का विरोध जारी, अफसरों के लिए की ठाकुरजी से ये प्रार्थना

Sat, 07 Jun 2025 09:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Jun 2025 09:33 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि वे इस परियोजना को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। प्रदर्शन में मौजूद हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामी समाज इस परियोजना का पूरी तरह विरोध कर रहा है। 

विज्ञापन
Sevayat protest continues regarding Banke Bihari temple corridor
विरोध करते सेवायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर सेवायतों और गोस्वामी समाज का विरोध जारी है। शनिवार को मंदिर के गेट नंबर-1 पर बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के सदस्यों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सेवायतों ने मंदिर की देहरी पर इत्र सेवा कर ठाकुरजी का पूजन किया। फिर उसके बाद विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि वे इस परियोजना को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। प्रदर्शन में मौजूद हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामी समाज इस परियोजना का पूरी तरह विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने ठाकुरजी से प्रार्थना की है कि वे अधिकारियों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे इस परियोजना को समाप्त करने का निर्णय ले सकें।
विज्ञापन


 

श्रीनाथ गोस्वामी ने कहा कि इस परियोजना के पीछे जिन अधिकारियों की भूमिका है, उन्होंने मुख्यमंत्री को गलत जानकारी देकर गुमराह किया है। मोहित गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, मयूर गोस्वामी, देवेश गोस्वामी, आराध्य गोस्वामी, हर्षित गोस्वामी, भास्कर गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, वैभव सिद्ध, योगेश सिद्ध, बृजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed