{"_id":"91dbc277fc8a95b3d386df6ed93831ef","slug":"set-up-of-goverdhan-tehsil-is-one-step-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक कदम दूर गोवर्धन तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक कदम दूर गोवर्धन तहसील
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद अब यह तय हो गया है कि गोवर्धन तहसील में एसडीएम और तहसीलदार सहित 19 कर्मचारियों की तैनाती होगी। इस आशय की सूचना राजस्व परिषद के माध्यम से डीएम को मिल गई है। अभी शासन के अनुरूप गजट होना बाकी है। गोवर्धन तहसील के मुद्दे को अमर उजाला की वृंदावन और गोवर्धन की गोष्ठियों में उठाया गया था। इसके बाद लोगों ने लगातार आंदोलन तेज किए।
जनपद की नवसृजित गोवर्धन तहसील के गठन की प्रक्रिया एक-एक कदम आगे बढ़ रही है। मुख्य सचिव आलोक रंजन अपने साथ तहसील गठन की अधिसूचना लेकर आए थे। अब इसके बाद तहसील के पदों का सृजन कर दिया गया है। यह सृजन राजस्व परिषद के स्तर से हुआ है। इसमें गोवर्धन तहसील को एसडीएम और एक तहसीलदार सहित 19 पद मिले हैं।
इसमें एसडीएम और तहसीलदार के अलावा चार वरिष्ठ सहायक, एक आशुलिपिक, एक राजस्व अनिरीक्षक, चार कनिष्ठ सहायक, दो वाहन चालक, एक चौकीदार, तीन चपरासी और एक जमादार शामिल है। उक्त पद सृजन संबंधी राजस्व परिषद के फैसले के बाद डीएम शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। उक्त पद सृजन संबंधी शासन से आदेश मिलते ही जनपद में एक नई तहसील अमल में आ जाएगी।