{"_id":"69e71036ecad4463270e7a19","slug":"server-crash-at-lady-loyal-hospital-parents-struggle-for-newborn-birth-certificates-in-agra-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: लेडी लॉयल अस्पताल में सर्वर ठप, नवजातों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहीं माताएं; जानें कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लेडी लॉयल अस्पताल में सर्वर ठप, नवजातों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहीं माताएं; जानें कब मिलेगी राहत
Tue, 21 Apr 2026 11:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:20 AM IST
सार
आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में सर्वर ठप होने से नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे परिजन परेशान हैं। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आए लोग बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
लॉयल अस्पताल में लगी महिलाओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल में इन दिनों नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र बनवाना परिजन के लिए मुश्किल हो रहा है। एक अप्रैल से अस्पताल का सर्वर ठप होने के कारण जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे भीषण गर्मी में लोग भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पताल परिसर में सोमवार को 50 माताएं अपनी गोद में मासूमों को लेकर एक खिड़की से दूसरी खिड़की के चक्कर काटती नजर आईं। पूछने पर काउंटर से केवल एक ही जवाब मिल रहा है, सर्वर डाउन है, अभी काम नहीं होगा। टीकाकरण के रिकॉर्ड के लिए इस दस्तावेज की तत्काल आवश्यकता है। मधुनगर और कुबेरपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आए तीमारदारों का कहना है कि वे तीन-चार बार अस्पताल के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार सर्वर की समस्या बताकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। आने-जाने में पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर पुष्प लता का कहना है कि जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होती है। 1 अप्रैल से सर्वर में आ रही तकनीकी खराबी के कारण पोर्टल पर डेटा अपलोड करने और सर्टिफिकेट लेने में समस्या आ रही है। यह समस्या स्थानीय स्तर की नहीं, बल्कि पोर्टल के मुख्य सर्वर की है, जिसके बारे में उच्च अधिकारियों और संबंधित विभाग को लिखित रूप में सूचित कर दिया गया है।