Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seminar

Mathura News: सामाजिक न्याय, वैज्ञानिक प्रगति ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
seminar
फोटो-
विज्ञापन

सामाजिक न्याय, वैज्ञानिक प्रगति ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य
नई शिक्षा नीति की उपयोगिता और समसामयिकता विषयक संगोष्ठी में बोले विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन(मथुरा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान की ओर से नई शिक्षा नीति की उपयोगिता और समसामयिकता विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ रविवार को फोगला आश्रम में हुआ। शुभारंभ अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य देश में सामाजिक न्याय और समानता, वैज्ञानिक प्रगति, सांस्कृतिक संबद्धता की अपनी पहचान को कायम करना है। 21वीं सदी की यह पहली शिक्षा नीति है जिसका लक्ष्य देश के विकास की अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करना है।
विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह बोले, केंद्र सरकार शिक्षा को ज्ञानपरक और रोजगारपरक बनाए जाने की दिशा में नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार किया है। शिक्षाविद प्रो. ब्रजेश चंद्रा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति बनाए जाने पर जोर दिया। आजादी के बाद शिक्षा नीति को लेकर सरकारी उदासीनता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था एक समान होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों के ड्रेस कोड की भी बात की। डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत में यह तीसरी शिक्षा नीति है। हालांकि इन समितियों की रिपोर्ट का क्रियान्वयन नहीं हुआ। विप सदस्य राजबहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी नीति की सार्थकता इस बात पर निर्भर करती है कि उसका क्रियान्वयन किस तरह किया जा रहा है। विधान परिषद सदस्य विजय रमण आचार्य, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-58 दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन करते विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी।
विधान परिषद के सभापति ने किए गिरिराज जी के दर्शन
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह रविवार को पत्नी के साथ गोवर्धन पहुंचे। यहां दानघाटी मंदिर में पत्नी व सदस्यों के साथ गिरिराज जी के दर्शन किए। सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने पटुका ओढ़ा कर और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। दीप चंद पुरोहित से मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे, लेखपाल राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, कन्हैया लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed