फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seminar on look east-act east policy

अारसीए कालेज में सेमिनार

Tue, 02 Feb 2016 08:22 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Tue, 02 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
seminar on  look east-act east policy
आरसीए कालेज में एक्ट ईस्ट नीति पर हुए सेमीनार में वक्ताओं ने ओजस्वी विचारों से न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की तस्वीर भी साफ की।
विज्ञापन


राका आर्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल से आए राका आर्या ने कहा कि लुक ईस्ट पॉलिसी और एक्ट ईस्ट पॉलिसी दोनों असल में एक ही हैं। ये भारत की विदेश नीति का एक हिस्सा हैं। हर सरकार अपनी नई नीति नहीं बनाती बल्कि वह पुरानी नीतियों में ही संशोधन कर उन्हें आगे बढ़ाती है।

पूर्व में भारत का प्रभाव पहले से रहा है। 1950 में चीन के साथ हमारे संबंध मैत्रीपूर्ण रहे लेकिन चीन की विस्तार नीति के कारण भारत ने जो मैत्री का हाथ बढ़ाया था उसे आघात पहुंचा है।
विज्ञापन


चीन ने तिब्बत पर अधिकार जमाया। इसी कारण दलाई लामा भारत में आए और राजनीतिक शरण ली। चीन पाकिस्तान से मित्रता रखता है इसलिए भारत को उससे संबंध के विषय में सोचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ एशिया यूनिवर्सिटी के डा. पुष्पेंद्र कुमार (किरोड़ीमल कालेज, दिल्ली) ने कहा कि इससे हमारे राजनीतिक और व्यापारिक सबंध सुधरेंगे। उन्होंने विकास के लिए सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर बल दिया। मुख्य वक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि बैंकाक और इंडोनेशिया जैसे देशों में हमारी संस्कृति है।

वहां रामायण का मंचन होता है और दीपावली राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाई जाती है। भारत के योग, महात्मा गांधी, बुद्ध यह सब विश्व के लिए प्रेरणाश्रोत रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर अरशद ने विदेश नीतियों में सुधार का सुझाव दिया।
इस अवसर पर डा. अंशु भट्ट, डा. रिचा श्रीवास्तव, उदिता रंजन, डा. संतोष सिंह, डा. प्रेम शंकर तिवारी, अंजली चतुर्वेदी, मोहिनी अग्रवाल, प्रगल्भ शर्मा, अंकुर पालीवाल, विजय कुमार आदि ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।


आभार प्राचार्या डा. प्रीति जौहरी ने व्यक्त किया। संचालन डा. भारती सागर और निमरा लोधी ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रामबाबू, रवि मित्तल, कौशल किशोर, ललित किशोर मित्तल, डा. अशोक जौहरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed