फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seminar on health in mathura

‘खानपान पर नियंत्रण ही मधुमेह का बेहतर उपचार’

Sat, 14 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 14 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
seminar on health in mathura
विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से मानव सेवा संस्थान और द हेंस फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डा. दया मूर्तियानंद ने बताया कि मधुमेह रोग का इलाज हमारे खानपान पर निर्भर करता है। हमारी दिनचर्या में खाने की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए।
विज्ञापन


डा. देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि भारत में 20 से 79 साल तक लोगों में 6.5 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। एक अनुमान के मुताबिक 2030 में भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या 10 करोड़ पार कर जाएगी।
विज्ञापन


डा. अविनाश ने बताया कि मधुमेह संबंधित ग्रस्त व्यक्तियों की संख्या में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। भारत में तेजी से बढ़ते मधुमेह रोगों को रोकने के लिए समाज में जन जागरूकता आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व एक खाद्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मधुमेह रोगी अपने घर से खाना बनाकर लाए।

इसके आधार पर चिकित्सकों ने उन्हें सुझाव दिए। सेवाश्रम में कार्यरत नर्सों को मधुमेह रोकथाम प्रशिक्षण भी दिया। गोष्ठी में डा. विनोद बनर्जी, सुरेश सक्सेना, निखिल महाराज, नीशू आनंद, हुकुम सिंह, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed