फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Semi-naked body of minor found, fear of gang rape

Mathura News: नाबालिग का अर्धनग्न शव मिला, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Semi-naked body of minor found, fear of gang rape
मथुरा। रेलवे जंक्शन के पास नलकूप की कोठरी में रविवार सुबह एक नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों व सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले का सुराग निकालने में जुटी है।
विज्ञापन

बंद पड़े नलकूप की कोठरी में युवती का शव मिलने की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौकं पर पहुंची। कंट्रोल रूम में जानकारी दी तो मामला धौलीप्याऊ क्षेत्र का निकला। इस पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। लड़की के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान है। उसके कपड़े इतने गंदे हैं कि रंग भी पहचानना मुश्किल हो रहा था। एसएसपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास रेलवे नलकूप का पुराना कंपाउंड हैं। उसकी कोठरी में 16-17 साल की लड़की का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तेमाल किए गए नशीले पदार्थ मिले
नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पुलिस ने मौके पर इस्तेमाल किए गए नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। लड़की के शव को सबसे पहले कबाड़ बीनने वाले दो बच्चों ने देखा था। उन्होंने ही जीआरपी को सूचना दी और जीआरपी ने सिविल पुलिस को।

तीन दिनों तक पड़ा रहा शव किसी को नहीं हुई जानकारी
नलकूप संख्या एक की कोठरी में तीन दिन से शव पड़ा था परंतु किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार वारदात स्थल नशेडि़यों का अड्डा है। यहां रात और दिन में नशेडियों का जमघट लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed