{"_id":"6887cb9e8e6f4b1897079e4a","slug":"seeing-the-action-on-encroachment-the-traders-closed-their-shops-mathura-news-c-369-1-mt11009-133377-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अतिक्रमण पर कार्रवाई देख व्यापारियों ने बंद की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अतिक्रमण पर कार्रवाई देख व्यापारियों ने बंद की दुकानें
विज्ञापन
ट्राली में सामन रखते नगर निगम के कर्मी।
मथुरा। नगर निगम की टीम ने सोमवार को होलीगेट से पुराने बस स्टैंड होते हुए डीगगेट तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया, तो कुछ दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई देखकर दुकानें बंद कर दीं। टीम ने फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया और जुर्माना भी लगाया।
अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह टीम के साथ दोपहर एक बजे होलीगेट चौराहे पर पहुंचे। यहां दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को लेकर व्यापारियों व नगर निगम की टीम के बीच बहस हो गई। टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। साथ ही कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगा दिया। यह अभियान होलीगेट से पुराने बस स्टैंड होते हुए डीगगेट तक चला।
निगम की कार्रवाई देखकर कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया, तो कुछ ने दुकानें ही बंद कर दीं। हालांकि कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण का विरोध भी किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी समेत नगर निगम कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि 15 अगस्त और जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। मंगलवार को भी कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।