फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security tight at every corner and rioters checked

Mathura News: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, हुड़दंगियों की होगी चेकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Security tight at every corner and rioters checked
मथुरा। होली पर शराब पीकर उत्पात करने वाले हुड़दंगियों की खैर नहीं होगी। पुलिस ने होली पर हुड़दंग और झगड़ों को रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं। चौराहों पर दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी लेकर चलने वालों के चालान होंगे। ब्रीथ एनलाइजर से चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। हर चौराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा हाईवे और शहर के अंदरुनी इलाकों में लगातार गश्त की जाएगी। संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। होली पर बेवजह रंग डालकर लोगों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अन्य स्थानों पर भी चेकिंग की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि होली पर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को भी चेतावनी दी गई है। डीजे को लेकर किसी भी तरह का विवाद करने वालों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन


44 लाख श्रद्धालुओं ने लिया होली का आनंद
मथुरा। बरसाना में लड्डूमार होली में तीन लाख और लठामार होली में आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का आकलन पुलिस ने किया है। एसएसपी कार्यालय के मुताबिक, 26 फरवरी को नंदगांव में दो लाख श्रद्धालु, 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में 22 लाख श्रद्धालु पहुंचे तो जन्मभूमि पर 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने होली मनाई। अन्य धार्मिक स्थलोंपर 28 फरवरी को 2.5 लाख लोग, सोमवार को तीन लाख लोग, एक व दो मार्च को एक लाख श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। इस तरह मथुरा में 24 फरवरी से तीन मार्च तक 44 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने होली का आनंद उठाया। अब हुरंगा में भी तकरीबन एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed