{"_id":"58a9e5234f1c1b5833d8a07a","slug":"security-for-lathamar-holi-in-barsana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में लठ बरसाएंगी हुरियारिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में लठ बरसाएंगी हुरियारिनें
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में होली (फाइल फाोटाो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी बार विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली के लिए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को मुस्तैद किया जाएगा। पुलिस अफसरों ने सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है। चार मार्च को फोर्स बरसाना पहुंचकर अपनी कमान संभालेगा।
छह मार्च को बरसाना की लठामार होली को लाइव देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन होगा। यहां आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए जाते हैं। हर बार तो बरसाना की लठामार होली के लिए सुरक्षा व्यवस्था आठ सेक्टरों में विभाजित की जाती थी, लेकिन अबकी बार एक सेक्टर और बढ़ाया जाएगा।
इसके लिए पुलिस अफसरों ने खाका खींच लिया है। रविवार को एसपी (देहात) अरुण कुमार सिंह ने बरसाना पहुंचकर सुरक्षा प्वाइंटों को देखा। एसपी (देहात) ने बताया कि अबकी बार एक सेक्टर बढ़ाया गया है। सभी प्वाइंटों को चेक कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह फोर्स संभालेगा सुरक्षा
तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 12 क्षेत्राधिकारी, 22 थाना प्रभारी, 60 इंस्पेक्टर-एसआई, 500 सिपाही और तीन कंपनी पीएसी।