फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   security checking in vrindavan banke bihari temple

परखी बांकेबिहारी की सुरक्षा

Tue, 28 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 28 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
security checking in vrindavan banke bihari temple
पंजाब में आतंकी हमले के बाद खुफिया जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। मंगलवार दोपहर बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड ने बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान दस्ते ने मंदिर के अंदर रखीं गोलक और मंदिर के बाहर की दुकानों, चाट पकौड़ी के साथ-साथ मंदिर के चबूतरे और मंदिर के अंदर जांच की। यहां तक की फूल मालाओं को हटाकर जांच की गई। मंदिर दर्शनों के लिए आने वाले लोगों के बैग को भी चेक किया गया।
विज्ञापन


इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दस्ते प्रभारी वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में चले इस अभियान में बांकेबिहारी मंदिर के आसपास जांच की गई। इस दौरान एलआईयू इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, रमेश कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, लाखन सिंह, डाग स्क्वायड हेड सुधीर सिंह और बच्चू सिंह के साथ वृंदावन पुलिस मौजूद रही। वृंदावन के रंगनाथ मंदिर, राधा वल्लभ, राधा रमण मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed