{"_id":"f6757387f2ca2a062ed76e5d29df0076","slug":"security-check-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संदिग्धों की तलाश को मजबूत होगा सूचना तंत्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संदिग्धों की तलाश को मजबूत होगा सूचना तंत्र’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी सुरक्षा प्रशांत कुमार ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास इलाके की सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों की तलाश के लिए सूचना तंत्र मजबूत किया जाएगा। आतंकी हमले रोकने, सुरक्षा मजबूत करने के लिए सुरक्षा उपकरणों को अपग्रेड किया जाएगा।
सोमवार दोपहर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे एडीजी सुरक्षा ने एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के साथ बैठक कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास की सुरक्षा की स्थिति जानी और पूरे इलाके का निरीक्षण किया।
एडीजी ने जन्मस्थान परिसर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए और कंट्रोल रूम को देखा। साथ पश्चिमी द्वार की ओर बने लोहे के रोड ब्लाकर की गुड़वत्ता देखी। वॉच टावरों से की जाने वाली इलाके की निगरानी की स्थिति देखी। मंदिर और आसपास ईदगाह परिसर में तैनात जवानों से बात की।
विज्ञापन
एडीजी ने कहा कि जन्मस्थान परिसर और आसपास की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों को अपग्रेड कराया जाएगा। संदिग्धों की तलाश के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क कर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। आतंकी हमले रोकने के लिए समय-समय पर बेहतर तरीके से माकड्रिल कराई जाएगी।
यलो जोन में होटल से बैंक मैनेजर की कार चोरी
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट हाई सिक्योरिटी यलो जोन में होटल शीतल रीजेंसी की पार्किंग में खड़ी बैंक प्रबंधक की कार चोरी हो गई। महोली रोड टीचर्स कालोनी निवासी बैंक के सीनियर मैनेजर दिनेश कुमार अग्रवाल वैगनआर कार से रिश्तेदार की सगाई समारोह में शामिल होने गए थे।