फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   security break of hema malini

सांसद हेमामालिनी की सुरक्षा में तैनात महिला गार्ड हटाई

Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
security break of hema malini
- फोटो : amar ujala bureau
चुनाव का एलान होने के साथ ही जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या को कम किया जाने लगा है। सांसद हेमामालिनी के साथ तैनात एक महिला पुलिसकर्मी को भी हटा लिया गया है। इनके साथ ही सभी विधायकों के साथ लगे पुलिसकर्मियों को भी वापस बुलाया जा रहा है। अब केवल एक-एक गार्ड ही सुरक्षा में रहेगा।
विज्ञापन


सांसद और विधायकों के साथ ही सामान्य सुरक्षा कैटेगरी के जनप्रतिनिधियों के साथ दो-दो पुलिसकर्मी तैनात थे। सांसद हेमामालिनी के साथ भी दो गार्ड थे। एक महिला और एक पुरुष गार्ड। अब आचार संहिता लगते ही सुरक्षा गार्ड वापस लिए जाने लगे हैं। केवल एक-एक ही सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी की सुरक्षा में लगी एक महिला सुरक्षा गार्ड को भी हटा लिया गया है। बुधवार को वो वापस आ गई थी। बताया जाता है कि इस पर सांसद ने नाराजगी भी व्यक्त की है। वहीं विधायकों से भी एक-एक सुरक्षाकर्मी वापस कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान ये व्यवस्था की जाती है। अब पुलिस की ड्यूटी चुनाव में लग जाती है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा गार्ड वापस लेने को विधायक कर रहे सिफारिशें
सभी विधायकों से भी गार्ड वापस होने लगे हैं। अब विधायकों ने अपनी सुरक्षा का हवाला देकर सिफारिशें लगानी शुरू कर दी हैं। ताकि इनकी सुरक्षा चुनाव के दौरान बरकरार रहे। शासन तक फोन गूंज रहे हैं। लखनऊ में बैठे बड़े अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed